सितम्बर 22, 2026 4:23 अपराह्न

printer

जल सुरक्षा साझा के लिए मजबूत व्यवस्था, वैज्ञानिक समाधान और जनभागीदारी आवश्‍यक: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जल सुरक्षा साझा जिम्मेदारी है, जिसके लिए मजबूत व्यवस्था, वैज्ञानिक समाधान और जनभागीदारी आवश्‍यक है।
 
श्री मोदी ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल का लिखा एक लेख साझा किया। उन्होंने कहा कि श्री पाटिल ने जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, जल संरक्षण और तकनीक आधारित समाधानों के जरिए जल प्रबंधन को जलवायु अनुकूल बनाने के भारत के प्रयासों पर लिखा है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख बताता है कि राज्यों और समुदायों के निरंतर प्रयासों के साथ जनभागीदारी से भावी पीढ़ियों के लिए सतत जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।