मई 6, 2025 12:41 अपराह्न

printer

श्रीलंका में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

श्रीलंका में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है। अधिकांश जिलों में सवेरे 10 बजे तक लगभग 10 से 15 प्रतिशत मतदान की सूचना है। वावुनिया में 20 प्रतिशत से अधिक और जाफना में छह प्रतिशत मतदान की खबर है। पिछले वर्ष के अंत में राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के बाद एक साल के भीतर यह तीसरा राष्ट्रव्यापी चुनाव है।