खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज जापान में भारतीय समुदाय के साथ ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। श्री मांडविया ने भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन के लिए जापान में रह रहे भारतीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी भारतीयों को जरूरत होती है, भारतीय प्रवासी समुदाय हमेशा उनके समर्थन में आगे आते है।
News On AIR | सितम्बर 20, 2026 2:19 अपराह्न
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान में भारतीय समुदाय के साथ ‘संडेज ऑन साइकिल’ में लिया हिस्सा