अगस्त 20, 2026 8:40 अपराह्न

printer

इंडिया एआई मिशन के तहत एआई कोश पर नई दिल्ली में विशेष कार्यशाला आयोजित

इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय डेटासेट प्लेटफॉर्म एआई कोश पर एक विशेष कार्यशाला आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्‍होंने उभरती एआई क्षमताओं को समर्थन देने के लिए भारत के डेटा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और डेटा के जिम्मेदार उपयोग को सक्षम बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर इंडिया एआई मिशन के सीईओ सौरभ विजय ने भारत की स्वायत्त एआई महत्वाकांक्षाओं के लिए डेटा के रणनीतिक महत्व, नवाचार और राष्ट्रीय विकास के लिए देश की डेटा संपत्तियों के मूल्य को उजागर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

समापन भाषण में, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए डेटा के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह कार्यशाला भारत के डेटा इकोसिस्टम को मजबूत करने और बड़े पैमाने पर एआई नवाचार को बढ़ावा देने के लिए डेटा संरक्षकों, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स और संस्थानों के बीच अधिक सहभागिता को सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।