मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विभाग ने आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी वर्षा की संभावना है।
वहीं, आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण लू की आशंका है।