अक्टूबर 12, 2026 1:46 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया का दावा, अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने आज सुबह अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस कदम से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के आसपास के इलाके से दागी गईं।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कम से कम दो मिसाइलों का पता लगाया है। मंत्रालय के अनुसार ये मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरीं। यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है, जब दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को अपने देश में विकसित पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया था। क्षेत्र में बढ़ते तनाव से दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के प्रयासों को झटका लगा है। वे उत्तर कोरिया के साथ बातचीत और सहयोग के पक्षधर हैं।