साउथ ईस्टर्न रेलवे ने, रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अपने कर्मचारियों को जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण देने के लिए अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये कौशल आपातकालीन स्थितियों में जान बचाने में मदद करेंगे। कोलकाता के गार्डन रीच में कल एस.ई.आर. मुख्यालय में पूरे जोन के लिए ‘हैंड्स-ऑन कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) ट्रेनिंग प्रोग्राम’ शुरू हुआ।
इसका मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से मुख्यालय और रेल मंडल के कम से कम 20% कर्मचारियों को जान बचाने वाली जरूरी सीपीआर कौशल में प्रशिक्षित करना है। तीन महीने का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एस.ई.आ.र के चिकित्सा विभाग और सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।