नवम्बर 16, 2026 3:18 अपराह्न

printer

रक्षा संपदा महानिदेशालय तथा सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर

देश में छावनी बोर्डों में वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं का विस्‍तार करने के लिए रक्षा संपदा महानिदेशालय तथा सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्‍द्र कुमार उपस्थित थे। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्‍य देशभर में छावनी बोर्डों में अटल वयो अभ्‍युदय योजना के अंतर्गत वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण से जुड़ी योजनों के कार्यान्‍वयन के लिए दोनों संस्‍थाओं के बीच सहयोग और समन्‍वय का ढ़ांचा तैयार करना है।

   

इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि देश के हर जिले में कम से कम एक वृद्धाश्रम होना चाहिए और मंत्रालय काफी समय से इस दिशा में काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आवश्‍यकता के अनुरूप वृद्धाश्रमों की संख्‍या बढाई जा सकती है। श्री कुमार ने कहा कि देश में वरिष्‍ठ नागरिकों की संख्‍या बढ़ रही है और 2036 तक इसके 23 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।