अगस्त 20, 2026 6:12 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में पिछले 12 वर्षों में बड़ा बदलाव आया : विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि पिछले बारह वर्षों में पूर्वोत्तर में आया बदलाव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के विकास-केंद्रित नज़रिए का महत्वपूर्ण परिणाम है। उन्होंने यह बात तब कही जब नागालैंड के उप-मुख्यमंत्री (गृह और सीमा मामलों के प्रभारी) यांथुंगो पैटन, राज्य में कई केंद्रीय परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए वोखा ज़िले के जन-प्रतिनिधियों के साथ उनसे मिलने आए।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास को अब देश की कुल विकास यात्रा से अलग करके नहीं देखा जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले बारह वर्षों में इस क्षेत्र में प्रगति और भौगोलिक चुनौतियों से निपटने में मिली सफलता यह सुनिश्चित करने के कारण संभव हुई कि दूरी विकास में बाधा न बने। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सड़कों और रेलवे से लेकर हवाई अड्डों, जलमार्गों और डिजिटल कनेक्टिविटी तक, इस क्षेत्र में विकास की गति में तेज़ी आई है, जिससे यहाँ के लोग देश के बाकी हिस्सों के करीब आए हैं और विकास के नए रास्ते खुले हैं।