जुलाई 7, 2026 7:12 अपराह्न

printer

श्री अमरनाथ यात्रा ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि, दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1 लाख के पार

जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वार्षिक तीर्थयात्रा के पांचवें दिन आज पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। हमारे संवाददाता के अनुसार आज दोपहर 3 बजे तक 20 हजार 537 तीर्थयात्रियों ने मंदिर के दर्शन किए थे। इसी के साथ पहले पांच दिनों में पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1 लाख 6 हजार 316 हो गई है।

इस बीच, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारी यात्रा पर कड़ी नजर रख रहे हैं और तीर्थयात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित कर रहे हैं।