जून 1, 2026 3:53 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के रामसिया गांव में राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रामसिया गांव में राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इसका उद्देश्य कृषि भूमि की रक्षा करना और किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

किसानों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य मिट्टी और कृषि भूमि की रक्षा करना है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग सीमित करने का आग्रह किया।

कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र और निर्वाचित प्रतिनिधि इस अभियान में भाग लेंगे। किसानों को मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और जल संरक्षण तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें नकली उर्वरकों, बीजों और कीटनाशकों की पहचान करना भी सिखाया जाएगा।

अभियान के दौरान किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी मदद मिलेगी। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला