सितम्बर 21, 2026 10:12 अपराह्न

printer

यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन

दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का आज 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि पूरे अमीरात में दस दिनों का आधिकारिक शोक घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान झंडे आधे झुके रहेंगे।

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शेख अहमद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि वे हमारी आंखों से ओझल हो सकते हैं लेकिन वे उनकी प्रार्थनाओं और दिलों में हमेशा रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला