मई 19, 2026 9:59 पूर्वाह्न

printer

देश के उत्तरी इलाकों में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दिन के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। राजस्थान, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज रात भी गर्मी बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, माहे, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में तेज वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, गंगा से सटे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आज बादल गर्जना के साथ बिजली गिरने की संभावना है।