अक्टूबर 18, 2026 12:34 अपराह्न

printer

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की है। यह घटना वेनराइट सैन्य अड्डे पर हुई। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए प्रांतीय सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

अल्बर्टा की मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों का धन्यवाद किया। यह सैन्य अड्डा अल्बर्टा की राजधानी एडमंटन से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। वहीं, विपक्ष के नेता पियरे पोइलिव्रे ने लोगों से आपातकालीन निर्देशों का पालन करने और राहत कार्य में जुटे वाहनों के लिए सड़कें खाली रखने की अपील की है।

फिलहाल, आग लगने के कारणों और मृतकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अल्बर्टा में कुछ ही दिनों बाद कनाडा से अलग होने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर मतदान होना है।