बांग्लादेश में, ढाका के जात्राबाड़ी चौराहे पर कई देसी बम फटे हैं। एक दिन पहले ही स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर भी इसी तरह के विस्फोट हुए थे। इस ताजा घटना में एक रिक्शा चालक घायल हो गया है।
ढाका में कल शाम अलग-अलग घटनाओं में तीन बसों में आग लगा दी गई। ये घटनाएं शुक्रवार की नमाज के बाद राजधानी के कई हिस्सों में हुए सिलसिलेवार देसी बम विस्फोटों के एक दिन बाद हुई हैं।
इन घटनाओं के मद्देनजर ढाका महानगर पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है तथा पुलिस की गश्ती और निगरानी भी तेज कर दी गई है।