यूक्रेन की संसद ने आज एक बड़े सरकारी फेरबदल में सर्ही कोरेत्स्की को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति वलोद्यमीर ज़ेलेंस्की ने कोरेत्स्की को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया। कोरेत्स्की मई 2025 से यूक्रेन की राष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी नाफ्टोगाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। ऊर्जा क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए कोरेत्स्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
News On AIR | जुलाई 16, 2026 5:08 अपराह्न
सर्ही कोरेत्स्की को यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया