मई 26, 2026 5:38 अपराह्न | Sensex

printer

सेंसेक्स 489 अंक गिरकर 76,010 पर बंद हुआ

देश के प्रमुख शेयर सूचकांक आज लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्‍स चार सौ उन्‍नासी अंक गिरकर 76 हजार दस पर बंद हुआ। निफ्टी एक सौ 18 अंक गिरकर 23 हजार नौ सौ 14 पर आ गया। लेकिन एनएसई के मिड कैप और स्‍मॉलकैप सूचकांकों में थोड़ी बढ़त देखी गई। मिडकैप-100 आधा प्रतिशत ऊपर और स्‍मॉलकैप-100 शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

आज कारोबार की शुरूआत मामूली गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ रहे तनाव से थोड़ी घबराहट देखी गई। बाद में कारोबार में थोड़ी देर तक गिरावट के रूझान पर रोक भी लगी लेकिन फिर दोपहर में बिकवाली का जोर बढ़ा और सूचकांक लुढ़क गए। निफ्टी फ्यूचर्स एंड ऑप्‍शन्‍स की मासिक एक्‍सपायरी से भी बाजार में कमजोरी रही।