मई 26, 2026 5:38 अपराह्न

views 43

सेंसेक्स 489 अंक गिरकर 76,010 पर बंद हुआ

देश के प्रमुख शेयर सूचकांक आज लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्‍स चार सौ उन्‍नासी अंक गिरकर 76 हजार दस पर बंद हुआ। निफ्टी एक सौ 18 अंक गिरकर 23 हजार नौ सौ 14 पर आ गया। लेकिन एनएसई के मिड कैप और स्‍मॉलकैप सूचकांकों में थोड़ी बढ़त देखी गई। मिडकैप-100 आधा प्रतिशत ऊपर और स्‍मॉलकैप-100 शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। आज कारोबार की शुरूआत मामूली गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ रहे तनाव से थोड़ी घबराहट देखी गई। बाद में कारोबार में थोड़ी देर तक गिरावट के रूझान पर ...

सितम्बर 12, 2025 12:34 अपराह्न

views 91

अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले

अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हल्की बढ़त के साथ खुले। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 403 अंक बढ़कर 81 हजार 952 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंस का निफ्टी 120 अंक बढ़कर 25 हजार 125 पर बंद हुआ।    

सितम्बर 5, 2025 1:05 अपराह्न

views 67

शेयर बाजार: सेंसेक्स 80, 474 पर और निफ्टी 63 अंक गिरकर 24, 671 पर

आज शेयर बाजार मामूली तेज़ी के साथ खुला। हालांकि, बिकवाली में तेज़ी के कारण दोपहर तक फिर थोड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 244 अंक गिरकर अस्‍सी हजार 474 पर और निफ्टी 63 अंक गिरकर चौबीस हजार 671 पर आ गया। सबसे ज़्यादा गिरावट आई.टी., एफ.एम.सी.जी. और रिएलिटी के शेयरों में रही, जबकि ऑटो में सबसे ज़्यादा बढ़त रही।    

अगस्त 29, 2025 4:59 अपराह्न

views 32

घरेलू शेयर सूचकांक मामूली गिरावट के साथ हुआ बंद

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज बेंचमार्क घरेलू शेयर सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स दो सौ 70 अंक गिरकर उन्‍यासी हजार आठ सौ नौ पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 74 अंक गिरकर चौबीस हजार चार सौ 26 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार सूचकांक नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। मिड-कैप सूचकांक में शून्‍य दशमलव चार प्रतिशत से अधिक और स्मॉल-कैप सूचकांक में लगभग शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत की गिरावट आई।

अगस्त 28, 2025 6:03 अपराह्न

views 54

सेंसेक्‍स : 706 अंक घटकर लगभग 80 हजार पर बंद हुआ

सेंसेक्‍स आज सात सौ छह अंक घटकर लगभग 80 हजार पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 211 अंक घटकर 24 हजार पांच सौ पर बंद हुआ। बॉम्‍बे शेयर बाजार के मिडकैप इंडेक्‍स में एक दशमलव एक प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई और स्‍कॉलकैप इंडेक्‍स लगभग एक प्रतिशत गिरा। ये गिरावट अतिरिक्‍त टैरिफ लगने के बाद से देखी गई। सेंसेक्‍स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। सबसे ज्‍यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल एचसी एल टेक जो कि दो दशमलव आठ प्रतिशत से अधिक नीचे आ गई। वहीं इंफोसिस लगभग दो प्रतिशत और पॉवर ग्रिड के...

अगस्त 14, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 78

सेंसेक्स 188 अंक बढ़कर 80 हजार 723 पर, जबकि निफ्टी 36 अंक बढ़कर 24 हजार 659 पर पहुँचा

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स, शुरुआती कारोबार में 188 अंक बढ़कर 80 हजार 723 पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी 36 अंक बढ़कर 24 हजार 659 पर पहुँच गया। अमरीकी बाजारों में, प्रौद्योगिकी शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई, जिसमें डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.04 प्रतिशत, नैस्डैक 0.14 प्रतिशत और एसएंडपी  0.32 प्रतिशत बढ़ा। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 1.42 प्रतिशत बढ़ा। चीन के शंघाई में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हांगकांग का हैंग सेंग 0.06 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.28 प्रतिशत बढ़ा। &nbsp...

मार्च 6, 2025 2:09 अपराह्न

views 75

शेयर बाजार में धातु, ऊर्जा, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में तेजी के चलते दर्ज की गई बढ़त

  शेयर बाजार के सूचकांक धातु, ऊर्जा, तेल और गैस क्षेत्रों में तेजी के चलते आज दोपहर के कारोबार में आधा प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। ताजा समाचार मिलने तक 30 शेयरों वाला बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 397 अंक बढ़कर 74,127 पर और राष्‍ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 145 अंक बढ़कर 22,482 पर पहुंच गया था। कुछ देर पहले मिड-कैप सूचकांक शून्‍य दशमलव आठ प्रतिशत और स्मॉल-कैप सूचकांक एक दशमलव सात प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था।

दिसम्बर 18, 2024 3:17 अपराह्न

views 61

बम्‍बई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 531 अंक और निफ्टी 152 अंक गिरा

आज दोपहर के कारोबार में बेंचमार्क घरेलू इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जिसका कारण मीडिया, बैंकिंग और यूटिलिटी सेक्टर का दबाव था। 30 शेयरों वाले बम्‍बई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 531 अंक गिरकर 80 हजार 154 पर और निफ्टी 152 अंक गिरकर 24 हजार 184 पर आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का व्यापक बाजार भी नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था। कुछ समय पहले मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांक 0.7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। &nbsp...

अक्टूबर 28, 2024 7:14 अपराह्न

views 66

सेंसेक्‍स और निफ्टी में 5 दिनों से चल रहा गिरावट का सिलसिला थमा और घरेलू सूचकांक आज बढ़त के साथ बंद हुए

घरेलू बैंचमार्क सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में 5 दिनों से चल रहा गिरावट का सिलसिला थमा और घरेलू सूचकांक आज बढ़त के साथ बंद हुए।   कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्‍स 603 अंक यानी शून्‍य दशमलव सात-छह प्रतिशत की तेज़ी के साथ 80 हजार 5 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158 अंक यानी शून्‍य दशमलव छह-पांच प्रतिश‍त की मज़बूती के साथ 24 हजार 339 पर रहा।   बात करें बी एस ई के मिडकैप और स्‍मॉलकैप की तो दोनों ही सूचकांकों में आज वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप आधा प्र...