नवम्बर 14, 2026 9:05 पूर्वाह्न

printer

भारत का कुल निर्यात इस वर्ष अक्टूबर में रिकॉर्ड 90 अरब डॉलर के करीब पहुंचा: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का कुल निर्यात इस वर्ष अक्टूबर में रिकॉर्ड 90 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है। नई दिल्ली में कल भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के उद्घाटन समारोह में श्री गोयल ने बताया कि इसमें 50 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात और 40 अरब डॉलर का सेवा निर्यात शामिल है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में कुल निर्यात 570 अरब डॉलर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लेगा।

श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार 15 से 16 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में जीएसटी संग्रह भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। भारत का लक्ष्य 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है।

इस बीच, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। 14 दिन तक चलने वाले इस मेले में भारत और विदेशों के साढ़े तीन हजार से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ है। इसमें 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने उत्पादों, हस्तशिल्प, संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्शित करेंगे।