अप्रैल 13, 2026 10:01 पूर्वाह्न

printer

वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश भारती और पवन कुमार शर्मा पश्चिम बंगाल दौरे पर, चुनाव तैयारियों की समीक्षा

वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त- ज्ञानेश भारती और पवन कुमार शर्मा आज विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं।

तीन दिन के दौरे में श्री ज्ञानेश भारती पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, हुगली और उत्तरी 24 परगना में जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे।

श्री पवन कुमार शर्मा बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया और दक्षिणी 24 परगना में संबंधित अधिकारियों के साथ विचार – विमर्श करेंगे। दोनों उपनिर्वाचन आयुक्त 15 अप्रैल को वापस दिल्ली लौटेंगे।