अक्टूबर 14, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

जम्मू कश्मीर: पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने कल तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया। यह अभियान पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के सजवान सेक्टर के सथरबन इलाके में चलाया गया।

जानकारी के आधार पर सेना की रोमियो फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक प्राकृतिक गुफा मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सामान छिपाने के लिए किया जा रहा था।

बरामद सामान में एक एके-47 राइफल, 30 कारतूस, छह ग्रेनेड और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही ग्रेनेड नष्ट कर दिए। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।