सितम्बर 19, 2026 6:39 अपराह्न

printer

ढाका में कम तीव्रता वाले बम धमाकों और बसों में आगजनी की घटनाओं के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

ढाका में कम तीव्रता वाले बम धमाकों और बसों में आगजनी की घटनाओं के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने 200 से ज़्यादा चेकपॉइंट बनाए हैं और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।

राजधानी में फ्लाईओवर के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डिटेक्टिव ब्रांच के प्रमुख और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मो. शफीकुल इस्लाम ने बताया कि सुरक्षा हालात पर नज़र रखने के लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं और सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है।

स्पेशल रिस्पॉन्स बटालियन ने भी शुक्रवार रात से कई महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर गश्त बढ़ा दी है और चेकपॉइंट बनाए हैं।

वहीं, पुलिस ने धमाकों और बसों में आगजनी की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। जनरल डायरी और केस दर्ज किए गए हैं, साथ ही ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के CCTV फुटेज इकट्ठा किए जा रहे हैं। कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने कहा है कि राजधानी में कड़ी निगरानी, ​​चेकपॉइंट ऑपरेशन और गश्त जारी रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला