भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड – सेबी ने विदेशी फंडों के लिए डिस्क्लोज़र यानी प्रकटीकरण की आवश्यकताओं को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है। सेबी ने कल कहा कि लाभकारी स्वामित्व के बारे में जानकारी देने के मौजूदा नियम पहले से ही पर्याप्त पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करते हैं। यह प्रस्ताव 2023 में लागू किए गए नियमों से एक बड़ा बदलाव है। सेबी ने विदेश से आने वाली विदेशी निवेश संरचनाओं की जांच-पड़ताल को सख्त कर दिया था।
सेबी ने कहा कि इन प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य निगरानी बढाने और कारोबारी सरलता के बीच संतुलन बनाना है, ताकि विदेशी निवेशकों के लिए पूंजी बाज़ार आकर्षक बने रहें। फिलहाल सेबी द्वारा नियमों में बदलाव पर अंतिम निर्णय लेने से पहले, बाज़ार के प्रतिभागियों से उनकी राय मांगी गई है।