भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भारत के नियामक द्वारा मान्यता प्राप्त क्लियरिंग कॉरपोरेशन से जुड़ी जानकारी साझा करने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के तहत, दोनों संस्थाएं अपने-अपने कानूनों और नियमों के अनुसार केंद्रीय प्रतिपक्ष संस्थाओं के संबंध में सहयोग करेंगी।
सेबी ने कहा कि इस समझौते से बैंक ऑफ इंग्लैंड को ब्रिटेन की वित्तीय स्थिरता बनाए रखते हुए सेबी की नियामक और निगरानी संबंधी गतिविधियों पर भरोसा करने में मदद मिलेगी। यह समझौता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लियरिंग गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न देशों के नियामकों के बीच सहयोग के महत्व को भी रेखांकित करता है।