सितम्बर 21, 2026 10:27 अपराह्न

printer

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए कुवैत, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों से की बातचीत

सऊदी अरब के विदेश मंत्री युवराज फैसल बिन फरहान ने क्षेत्रीय घटनाक्रम और हू‍ती के साथ तनाव कम करने के लिए कुवैत, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों से फोन पर बातचीत की।

हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब के बलों ने यमन के ताइज़, अल-जौफ और मारिब प्रांतों में 28 हवाई हमले किए हैं। हूतियों ने रियाद और यानबू में सऊदी अरब अरामको की सुविधाओं को भी मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया है।

इस बीच, सऊदी अरब में अमरीकी मिशन ने हूती हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए अमरीकी सरकार के कर्मचारियों की ताइफ और यानबू की आधिकारिक तथा निजी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला