अक्टूबर 9, 2026 7:38 अपराह्न

printer

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमरीका सहित अन्‍य सहयोगियों से मदद मांगी

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमरीका सहित अन्‍य सहयोगियों से मदद मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें में खुफिया जानकारी साझा करना, लक्ष्यों की पहचान करना और परिचालन योजना बनाना शामिल है।

हूतियों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य यमन के पश्चिमी लाल सागर तट और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास हूतियों के कब्‍जे वाले क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण स्‍थापित करना है।

रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल के दिनों में कई हमले हुए हैं। इन हमलों में तीन सऊदी नागरिक मारे गए थे। मृतकों में एक एयरलाइन पायलट भी शामिल है।