अक्टूबर 25, 2026 6:46 अपराह्न

printer

सऊदी अरब ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हवाई अड्डे फिर खोल दिए

सऊदी अरब ने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दोनों टर्मिनल आज से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फिर खोल दिए हैं। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद यह हवाई अड्डा दो सप्ताह से अधिक समय तक बंद था।

सऊदी सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की बिन सालेह अल-मालिकी ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट कर दिया है।

इस बीच, भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 31 अक्तूबर तक रद्द रखने की घोषणा की है।

उधर, इस्राएल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के हेब्रोन में शुक्रवार को हमास ने हमला किया। इस हमले में दो इस्राएल के सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसके बाद इस्राएल ने क्षेत्र में अपना बड़ा सैन्य अभियान जारी रखा है।