जून 16, 2026 8:07 अपराह्न | Delhi Jal Board.

printer

सतीश उपाध्याय ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय ने आज दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है, क्योंकि यह नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा देशभर में हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ यमुना, गंगा और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला