जून 27, 2026 8:17 अपराह्न

views 345

दिल्ली जल बोर्ड की टैंकर जलापूर्ति में रिकॉर्ड वृद्धि

दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर आधारित जलापूर्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले वर्ष की तुलना में 82,117 से अधिक अतिरिक्त टैंकर जलापूर्ति दर्ज की है। जल बोर्ड ने बताया कि पिछले वर्ष मई में जहां एक लाख छह हजार पांच सौ एक टैंकर जलापूर्ति दर्ज की गई थी, वहीं इस वर्ष मई में यह संख्या बढ़कर एक लाख 88,618 टैंकर जलापूर्ति तक पहुंच गई है। इसके साथ ही इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 372 से अधिक अतिरिक्त जल टैंकर लगातार जलापूर्ति सेवा में लगाए गए हैं। 

जून 16, 2026 8:07 अपराह्न

views 635

सतीश उपाध्याय ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय ने आज दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है, क्योंकि यह नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा देशभर में हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ यमुना, गंगा और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर...