दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर आधारित जलापूर्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले वर्ष की तुलना में 82,117 से अधिक अतिरिक्त टैंकर जलापूर्ति दर्ज की है। जल बोर्ड ने बताया कि पिछले वर्ष मई में जहां एक लाख छह हजार पांच सौ एक टैंकर जलापूर्ति दर्ज की गई थी, वहीं इस वर्ष मई में यह संख्या बढ़कर एक लाख 88,618 टैंकर जलापूर्ति तक पहुंच गई है। इसके साथ ही इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 372 से अधिक अतिरिक्त जल टैंकर लगातार जलापूर्ति सेवा में लगाए गए हैं।
News On AIR | जून 27, 2026 8:17 अपराह्न | Delhi Jal Board.
दिल्ली जल बोर्ड की टैंकर जलापूर्ति में रिकॉर्ड वृद्धि