भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम, दूसरे अल-अलामीन अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंच चुकी है। यह एयर शो इस महीने की 8 से 10 तारीख तक अल-अलामीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टीम सुनियोजित प्रदर्शनों की श्रृंखला के माध्यम से सटीकता, पेशेवर अंदाज और उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारतीय वायु सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी, जो भारत और मिस्र के बीच प्रगाढ़ होते रक्षा और राजनयिक संबंधों को दर्शाती है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि सारंग टीम देश में ही डिजाइन और निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव का संचालन करेगी।
News On AIR | सितम्बर 6, 2026 3:05 अपराह्न
सारंग हेलीकॉप्टर टीम अल-अलामीन एयर शो के लिए मिस्र पहुंची