जुलाई 16, 2026 6:53 अपराह्न

printer

केरल में सबरीमला मंदिर के कपाट खुले, पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

केरलम में सबरी माला का पहाड़ी मंदिर आज शाम मलयालम माह कर्कटकम की मासिक पूजा के लिए खुल गया और पहले ही दिन से तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आज कोई विशेष अनुष्ठान या पूजा नहीं की गई। सन्निधानम में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई है, जिनमें पड़ोसी राज्यों से भी काफी संख्या में लोग शामिल हैं।

विशेष अनुष्ठान और नियमित पूजा कल कर्कटकम के पहले दिन सुबह पांच बजे से शुरू होगी और 21 जुलाई को मंदिर बंद होने तक जारी रहेगी।