रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि यूक्रेन के साथ ऊर्जा युद्धविराम के मुद्दे पर उनके पास अभी कुछ भी कहने को नहीं है। संभावित ऊर्जा युद्धविराम केवल तेल रिफाइनरियों या अन्य सुविधाओं पर लागू होगा या किनके साथ विशेष रूप से संपर्क स्थापित किए जा रहे हैं इसका जवाब भी उन्होंने नहीं दिया।
कल, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल ऊर्जा युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने पर सहमत हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह नहीं बताया था कि युद्धविराम पर कब सहमति बनी, इसमें कौन सी सुविधाएं शामिल हैं और यह कितने समय तक चलेगा। फरवरी 2022 में संघर्ष शुरू होने के बाद से रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बार-बार हमले कर रहे हैं।