रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज चीन के शेन्ज़ेन पहुंचे। वे 33वीं एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग-एपीईसी समूह के आर्थिक जगत के प्रतिनिधियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। दो दिन की यह बैठक कल सम्पन्न होगी। श्री पुतिन आज एपीईसी सीईओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे कल एपीईसी कारोबारियों की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए रूस की प्राथमिकताओं को रखेंगे।
रूस और चीन के बीच व्यापक बातचीत होगी, जिसमें श्री व्लादिमीर पुतिन और शी चिनफिंग ‘व्यापक साझेदारी’ और ‘रणनीतिक सहयोग’ को और मजबूत करने की संभावनाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
श्री पुतिन, चीन के नेताओं और अमरीकी नेताओं के बीच त्रिपक्षीय बैठक भी होनी है। श्री पुतिन और श्री डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलग बैठक होने की भी संभावना है। इसके अलावा, रूस के राष्ट्रपति कई अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।