सितम्बर 17, 2026 8:09 अपराह्न

printer

रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में यूक्रेन में 19 लोग घायल

आज सवेरे यूक्रेन की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों को निशाना बनाकर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में 19 लोग घायल हो गए। इन हमलों में कीव में 10 से ज़्यादा जगहों को निशाना बनाया गया और पूरे इलाके में 33 जगहों को नुकसान पहुँचा। दक्षिण में ओडेसा में सात लोग घायल हो गए और रूस के एक ड्रोन ने तंजानिया के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज़ पर हमला किया। इसमें जहाज़ के कैप्टन की मौत हो गई और तीन क्रू मेंबर घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने रोस्तोव में एक मिलिट्री एयरफ़ील्ड और यारोस्लाव्ल में एक ऑयल रिफ़ाइनरी पर जवाबी हमले किए। वहीं, मॉस्को ने दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के एनर्जी, इंडस्ट्रियल और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए, जिनमें चोरनोमोर्स्क बंदरगाह पर मौजूद जहाज़ भी शामिल थे।

यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब क्षेत्रीय रियायतों और सुरक्षा गारंटियों को लेकर शांति प्रयास ठप पड़े हैं। राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने हमले तभी रोकेगा जब रूस यूक्रेनी ऊर्जा स्थलों पर हमले बंद कर देगा। एक अन्य घटना में, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रूस के साथ युद्ध में मारे गए सैनिकों के शवों के चल रहे आदान-प्रदान के अंतर्गत दो सौ 52 मृत सैनिकों के शव मिले हैं।