अक्टूबर 10, 2026 9:21 अपराह्न

printer

यूक्रेन में रूस का हमला, 15 की मौत

यूक्रेन के ज़पारेज़्या क्षेत्र में रूस के हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। रूस का डीजल खरीदने संबंधी समझौते की अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की घोषणा के एक दिन बाद ये हमले हुए। यूक्रेन के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मिखाइलो सेमिकिन ने आरोप लगाया कि रूस की हवाई बमबारी ने ज़पारेज़्या के आवासीय इमारतों को निशाना बनाया। रूस और यूक्रेन लंबी दूरी के हवाई हमले कर रहे हैं। दोनों देशों की सेनाएं साढ़े चार वर्षों से अधिक समय से सीमा पर डटी हुई हैं।

यह समझौता यूक्रेन के साथ युद्ध तथा अमरीका में मध्यावधि चुनावों के पहले तेल की बढती कीमतों को काबू करने के प्रयास के मामले में रूस पर वर्षों के अमरीकी दबाव में आए बदलाव को दर्शाता है। श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने फोन कॉल के जरिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यह समझौता किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस समझौते से यूक्रेन में रूस के युद्ध को आर्थिक सहायता मिलेगी। श्री ट्रंप ने इस समझौते की घोषणा तब की जब इस युद्ध को समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए मियामी में उनके दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर यूक्रेन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।