अक्टूबर 4, 2026 7:34 अपराह्न

printer

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर हमले तेज करने की चेतावनी दी

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्‍य भागों पर हमले तेज करने की चेतावनी दी है। रूस के तेल शोधन कारखानों पर हमले तेज करने के यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के बयान के बाद यह चेतावनी आई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना यूक्रेन के सैन्‍य ठिकानों, रक्षा उद्योगों और संबंधित बुनियादी ढांचों पर हमले तेज करेगी। निप्रो नदी पर पुलों सहित कीव के बुनियादी ढांचे पर रूस के हमले बढ़ने और सर्दी से पहले लाखों लोगों के जीवन पर बुरे असर की आशंका के बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले तेज करने की चेतावनी दी है।

इससे पहले, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने समाचार एजेंसी से साक्षात्‍कार में कहा कि रूस के हमलों के जवाब में उसके तेल शोधन कारखानों पर हमले तेज किए जाएंगे। उन्‍होंने रूस के हमलों को उसकी नई एयरस्ट्राइक पॉलिसी बताया जो नागरिकों को कीव और यूक्रेन के अन्‍य शहरों से भागने पर विवश करने के लिए तैयार की गई है।