यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर रात भर चले भीषण हमले में 172 ड्रोन और 36 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और सभी मिसाइलों का निशाना कीव और आसपास के इलाके थे। यूक्रेन की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों पर हुए हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत और एक बच्चे समेत 8 अन्य घायल होने की खबर है। इन हमलों से यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और नीप्रो नदी पर बने एक प्रमुख पुल को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं, रूस ने दावा किया कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ कीव और उसके आसपास के ऊर्जा और परिवहन बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मध्य ज़ाइटोमिर क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं को हुए नुकसान की भी सूचना दी है।
यह हमले ऐसे समय में और अधिक तेज हुए हैं जब यूक्रेन, रूस और अमरीका के बीच अबू धाबी में इस महीने की 10 और 11 तारीख को त्रिपक्षीय वार्ता का एक और दौर होने वाला है। यह वार्ता अमरीका द्वारा संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा है।