अक्टूबर 7, 2026 8:12 अपराह्न

printer

रूस ने यूक्रेन के साथ संघर्ष के समाप्त करने की दिशा में भारत की तत्परता के लिए जताया आभार

रूस ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान में योगदान देने की भारत की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस इस संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सुझाव देने की भारत की तत्परता की सराहना करता है। उन्होंने यह टिप्पणी मॉस्को में मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए की, जिसमें भारत द्वारा यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक नया तीन-सूत्रीय प्रस्ताव भेजे जाने की खबरों का जिक्र था।

उनका यह बयान यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा द्वारा भारत के संभावित युद्धविराम प्रस्ताव को कीव को प्राप्त चार प्रस्तावों में सबसे व्यापक बताने के बाद आया है। श्री सिबिहा ने कहा कि यूक्रेन युद्ध अभियानों, ऊर्जा और बंदरगाह अवसंरचना के साथ-साथ काला सागर को भी शामिल करने वाले युद्धविराम पर विचार करने के लिए तैयार है।

पिछले सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी संघर्ष के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा की थी। उन्‍होंने कहा था कि श्री मोदी के पास पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए बहुत अच्छे विचार हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस युद्ध में हजारों नागरिक मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। भारत ने इस संघर्ष को सुलझाने के लिए लगातार संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है।