सितम्बर 23, 2026 8:07 अपराह्न

printer

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके अन्य क्षेत्रों पर भीषण ड्रोन हमले किए

रूस ने आज यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके अन्य क्षेत्रों पर भीषण ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में दो लोग मारे गए और 23 घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं को संबोधित करने के लिए अमरीका की यात्रा पर हैं।
 
दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के शहर ज़ापोरिज़िया में रूसी हमले के कारण एमस्टोर शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। यह हमला यूक्रेन द्वारा हाल ही में रूस पर किए गए ड्रोन हमलों का जवाबी पलटवार माना जा रहा है, जिसमें यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरियों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था।
 
इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेनी सैन्य-औद्योगिक और ऊर्जा सुविधाओं, रसद केंद्रों और समुद्री जहाजों पर हमले किए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा यह घटनाक्रम दोनों पक्षों की ओर से बढ़ते सैन्य दबाव और समानांतर रूप से चल रहे राजनयिक प्रयासों के बीच की जटिलता को स्पष्ट करता है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला