अक्टूबर 22, 2026 6:20 अपराह्न

printer

रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, यूक्रेन के 808 ड्रोन मार गिराने का दावा

रूस ने रात भर कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए। रूस ने दावा किया कि उसकी हवाई सुरक्षा ने राजधानी और अन्य शहरों को निशाना बना रहे यूक्रेन के 808 ड्रोन को हवा में मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में यूक्रेन में कम से कम दो लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए।
युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति की नई उम्मीदों के बीच यह तनाव बढ़ा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल रूस, यूक्रेन और अमरीका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की। हालांकि, बैठक की कोई तारीख तय नहीं की गई है।
 
श्री पुतिन की सहमति सेंट पीटर्सबर्ग में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ के साथ हुई बातचीत के बाद आई, जिन्होंने एक दिन पहले नॉर्वे में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदोमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी।
 
तीनों देशों के प्रतिनिधियों ने इस वर्ष की शुरुआत में तीन दौर की वार्ता की। प्रतिनिधियों ने जनवरी और फरवरी में अबू धाबी में दो बार मुलाकात की। इसके बाद फरवरी में जिनेवा में आगे की बातचीत हुई। हालांकि, कैदियों के आदान-प्रदान से परे चर्चाओं से कोई खास प्रगति नहीं हुई, जबकि घातक हमले जारी रहे।