रूस ने कल रात यूक्रेन के कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए, साथ ही तीन जिलों में इमारतों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की वायु सेना ने आज कहा कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों तथा 269 ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया। यूक्रेनी वायु रक्षा ने 243 ड्रोन और चार मिसाइलों को नष्ट कर दिया। 25 स्थानों पर हमले दर्ज किए गए।
News On AIR | अक्टूबर 19, 2026 3:35 अपराह्न
बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से रुस ने किया यूक्रेन पर हमला