अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज कहा कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा केंद्रों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने दोनों देशों से समझौते का पालन करने का आग्रह किया।
इस बीच रूस और यूक्रेन दोनों ने ही युद्धविराम पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। रूस में डीजल संयंत्रों पर हमलों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को दोषी ठहराने के एक दिन बाद यह घोषणा सामने आई है।