रूस और यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेशकी में मानवीय सहायता और नागरिकों को निकालने की सुविधा के लिए अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है। यह युद्धविराम मंगलवार से शुरू होगा। यह समझौता अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की भागीदारी से हुआ। यह युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को सुविधाजनक बनाने के अमरीका के नए प्रयासों के बीच हुआ है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कल कहा कि यूक्रेन, रूस और अमरीका के वार्ताकारों ने नवंबर के पहले पखवाड़े में अबू धाबी में तकनीकी स्तर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है। अमरीका के एक अधिकारी ने बाद में संकेत दिया कि बैठक आने वाले हफ्तों में अबूधाबी या स्विट्जरलैंड में हो सकती है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने आशा व्यक्त की कि ये चर्चाएं बैठक का मार्ग प्रशस्त करेंगी।