सितम्बर 7, 2026 10:00 अपराह्न

printer

रूस और उत्तर कोरिया ने अपनी साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोला

रूस और उत्तर कोरिया ने आज अपनी साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। रूसी अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इस विकास की सराहना की है। रूसी सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, तुमेन नदी पर बना यह पुल एक किलोमीटर लंबा है और इसमें दो लेन हैं।हाल के वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के बीच आपसी संबंध और आदान-प्रदान कार्यक्रम काफी तेजी से बढ़े हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरिया, रूस को गोला-बारूद और सैनिकों की आपूर्ति कर रहा है। वहीं, महामारी के बाद पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील के बीच, फरवरी 2024 से रूसी पर्यटक भी लगातार उत्तर कोरिया का दौरा कर रहे हैं।