उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क जाम, आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई। राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और अपर पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था अमिताभ यश लखनऊ स्थित मुख्यालय से स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।
इस बीच, नोएडा पुलिस ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में है। औद्योगिक प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से कल हुई बातचीत के बावजूद, श्रमिकों ने आज अपने वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन किया और सड़कों को जाम कर दिया।