जुलाई 6, 2026 6:46 अपराह्न

printer

किसी देश की ऐतिहासिक चेतना में राष्‍ट्र निर्माताओं का सम्‍मान महत्वपूर्ण: दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता

दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने कहा कि किसी राष्‍ट्र की ऐतिहासिक चेतना तभी सुदृढ़ होती है जब वह केवल अपने विख्‍यात नायकों का ही नहीं बल्कि राष्‍ट्र निर्माताओं का भी सम्‍मान करे। यह बात उन्‍होंने आज डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर दिल्‍ली पब्लिक पुस्‍तकालय में आयोजित एक स्‍मृति समारोह में कही।

श्री गुप्‍ता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक दूरदर्शी राजनेता थे। जिन्‍होंने सदैव राजनीतिक पद से ऊपर राष्‍ट्रहित को रखा। उन्‍होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन इस बात का स्‍थायी संदेश देता है कि सार्वजनिक जीवन सदैव सिद्धांतों, साहस और व्‍यापक राष्‍ट्रीय हित से संचालित होना चाहिए।

वहीं, श्री गुप्‍ता ने आज शहीदी पार्क स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया था।