अक्टूबर 25, 2026 8:44 पूर्वाह्न

printer

केरलम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी के मद्देनजर तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी

केरलम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी के मद्देनजर तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश की आशंका को देखते हुए छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके अलावा, शेष पांच जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। लक्षद्वीप में भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है।