मौसम विभाग ने केरलम् के कोझिकोड, मलप्पुरम् और वायनाड जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कासरगोड को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कासरगोड और लक्षद्वीप के लिए येलो अलर्ट है।
केरलम् में कल से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। हालांकि, कल इडुक्की, पथनमथिट्टा, पलक्कड़ और मलप्पुरम् जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर बाकी सभी जिलों में कल येलो अलर्ट रहेगा।