जून 24, 2026 2:15 अपराह्न

printer

कोंकण और गोवा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है। असम, मेघालय, कर्नाटक के भीतरी भाग, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 तारीख तक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। 
 
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शनिवार तक  तेज हवा के साथ वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, केरल, माहे, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शनिवार तक इसी तरह का मौसम रह सकताा है। 
 
कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी शनिवार तक बिजली चमकने और तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है।